सोजत: शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन के निकट मवेशी से टकराकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हुईं
Sojat, Pali | Jan 29, 2026 सोजत तहसील के शिवपुरा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 जाडन के निकट अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकराकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई थी जिन्हे जाडन के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां एक महिला को पाली भेजा है जबकि दूसरे का उपचार किया गया है । घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं ।