जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित मां नर्मदा व तवा के संगम स्थल बांद्राभान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार बांद्राभान मेला 03 से 06 नवंबर तक लगेगा। मेले की तैयारियों के संबंध में बुधवार को करीब 5 बजे कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।