शाजापुर: मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए बेरछा पुलिस ने नगर में निकाला शांति और सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च
मुस्लिम समाज का मोहर्रम का त्यौहार शुरू हो रहा है। मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बेरछा पुलिस द्वारा बेरछा गांव एवम मंडी में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बेरछा पुलिस प्रमुख मार्ग और संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च करती हुई गुजरी। बेरछा थाने के अंकित मुकाती ने बताया कि मुस्लिम समाज और आमजन से अपील की गई है ।