भीलवाड़ा: गुरला में सड़क किनारे अमरूद बेच रही महिला को तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल
कारोई थाना क्षेत्र के गुरला में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने सड़क किनारे अमरूद बेच रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।