भरतपुर: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के मामले में हनुमान जयंती शोभायात्रा रद्द
भरतपुर के नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड के बाद पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते शहर में आयोजित होने वाले कई धार्मिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। सिद्ध श्री प्राचीन काशीनाथ बालाजी मंदिर समिति द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा इस बार नहीं निकाली जाएगी।