झाझा: बाराजोर पंचायत के नवकाडीह रविदास टोला में पानी संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Apr 15, 2026 झाझा प्रखंड के नवकाडीह रविदास टोला में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित है और कई घरों में केवल दिखावे के नल लगे हैं। महिलाओं को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान