मऊरानीपुर: बरौरी के समीप हाईवे पर बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारने के बाद पलटी चावल से भरी पिकअप, हादसे में 3 लोग हुए घायल
बरौरी के समीप हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को टक्कर मारकर चावल से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति समेत 3 लोग घायल हुए हैं। तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में उपचार जारी है।