गंधवानी: धर्म जागरण विभाग ने मेघनाद घाट से टांडा तक कावड़ यात्रा निकाली, 63 गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए, कुक्षी में भव्य स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण विभाग द्वारा क्षेत्र की सबसे बड़ी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई । गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के बाग और टांडा क्षेत्र के जनजातीय समाजजनों का सुदृढ़ धर्म भाव कावड़ यात्रा में दिखाई दिया । भगवा झंडा लहराते कावड़ यात्रियों ने धार्मिकता के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रकट किया । यात्रा का कुक्षी में भव्य स्वागत किया गया।