सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार 10 बजे एकता पदयात्रा व जनसभा आयोजित की गई। पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में भोजपुर संतरी से निकली गई, जो कि एचडी बाजार में जनसभा के बाद 5 बजे समापन किया गया। मुख्य अतिथि सचेतक विधान मंडल भाजपा व कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा,देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे।