कोल: अलीगढ़ में रोड किनारे खड़ी गाड़ी में मिले दो अज्ञात शव, SSP ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, दोनों शव भेजे मोर्चरी
थाना खैर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बरखा–उदयपुर मार्ग पर खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ व पुलिस अधीक्षक यातायात स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।