कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर यूरिया की कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रशासन ने बुधवार को शाम पांच बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि तहसीलदार रोहित रघुवंशी की टीम ने ईसागढ़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों में बिना दस्तावेज़ के यूरिया उर्वरक का अवैध परिवहन पकड़ा।