मंदसौर: तितरोद में सड़क किनारे लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के तितरोद में सड़क किनारे आग लगने से सूखे झाड़ और गाजर घास जलकर खाक हो गए,सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी,इसके बाद फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,बढ़ती गर्मी के बीच जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,