मसौढ़ी, पटना: राजद (RJD) की वरिष्ठ नेत्री और दो बार मसौढ़ी से विधायक रेखा देवी ने आज तीसरी बार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। अनुमंडल कार्यालय, मसौढ़ी में नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। रेखा देवी ने अपने राजनीतिक सफर में धनरूआ प्रखंड के उपेंद्र मुखिया के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।