लाडपुरा: कोटा में युवती के बयान के बाद कोर्ट में हंगामा, परिजनों ने बेटी को ले जाने की कोशिश की, मां बोली- युवक के डर से पक्ष में
कोटा मे एक युवती के कोर्ट के सामने बयान देने के बाद हंगामा हो गया। परिजन, रिश्तेदार और कुछ वकील आक्रोशित हो गए। युवती के पक्ष को लेकर असंतोष जताते हुए परिजनों ने नारेबाजी जाहिर की। इससे परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।