मांझी: जमीनी विवाद में खूनी झड़प , तीन महिलाओं समेत 8 लोग घायल
Manjhi, Saran | Jun 28, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के अरीयांव गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मांझी सीएचसी में कराया जा रहा है। घटना दोपहर करीब 1:00 की बताई जा रही है। घायलों में अरविंद प्रसाद तारकेश्वर माझी गोविंद प्रसाद मनोहर प्रसाद बबीता देवी रामदेव प्रसाद सुगंटी देवी एवं मीना देवी शामिल है