हरिद्वार: BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान पहुंचे रौशनाबाद जिला कारागार, कैदियों का जाना हाल
बुधवार को BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान रौशनाबाद जिला कारागार पहुंचे। जिला कारागार में बसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कैदियों से मुलाकात की और उन्हें समाज की मुख्य धारा में आने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मनोज आर्य भी मौजूद रहे।