संगरिया: पुलिस ने रोही फतेहपुर से एक व्यक्ति को चिट्ठे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार एस आई राजेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर बाद 3 बजे गश्त के दौरान फतेहपुर से बलविंद्र सिंह को पकड़कर उसके पास से 7.16 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है। इस मामले की जांच टिब्बी थाना प्रभारी को सौंपी गई है।