जनवरी माह में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। धौलपुर जिले के बाड़ी कोर्ट परिसर और सरकारी कार्यालयों सहित हर जगह लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। भीषण ठंड के कारण सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ है। बाड़ी कोर्ट के वरिष