इटावा: बसरेहर कस्बे में बाइक सवार दो भाई आवारा जानवर से टकराकर हुए घायल, एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल; इलाज जारी
Etawah, Etawah | Feb 21, 2024 बसरेहर कस्बे में बाईक सवार आवारा जानवर से टकराकर घायल हो गये, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।घटना मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे की बताई गई है।हादसे में घायल दो भाई अरुण और कौशल शामिल हैं, जो नोएडा से अमृतपुर बेला अपने घर जा रहे थे।बता दें 6 मार्च को अरुण की शादी होनी थी जिसके चलते बाईक से घर जा रहा था।