बांसवाड़ा: पांच नंबर टोल नाके के पास कार ने दो बाइक को चपेट में लिया, दोनों बाइक चालकों की मौत, शव को मोर्चरी में रखा गया
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पांच नंबर टोल नाके के पास कार ने दो बाइक को चपेट में लिया दोनों बाइक चालक घायल हालत में सड़क पर पड़े हुए थे राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, एंबुलेंस के ईएमटी विजय भोई ने बताया कि एक बाइक पर संजय पुत्र पोंजा निवासी छतरी पाड़ा और दूसरी बाइक पर संजय पुत्र खातुराम निवासी बड़ी बदरेल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी में रखा।