फुलवरिया: फुलवरिया निबंधन कार्यालय में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के निबंधन कार्यालय के परिसर में शुक्रवार की दोपहर एक बजे उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। देखते देखते निबंधन का परिसर रणक्षेत्र बन गया। इस दौरान दोनों पक्षों से दो दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।