सेहरामऊ थाना क्षेत्र के भोपतपुर बारी बुझिया गांव निवासी मेवाराम पुत्र मदनलाल ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के दरवाजे पर लकड़ी का कुछ सामान रखा था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना पूछे उक्त लकड़ी को होलिका दहन में डाल दिया। जब मेवाराम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला