नोखा के रोड़ा गांव में एक ही रात में कई मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 27 दिसंबर की रात की है, जब अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर पांच मकानों के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में चेतनराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंग