बेरमो प्रखंड अंतर्गत फुसरो मे मंगलवार को सीएमयू यानी कोल फील्ड मजदूर यूनियन के संयुक्त महामंत्री सह गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय को बनाये जाने पर मजदूरों व यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि हिन्द मजदूर सभा से सम्बद्ध कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमिटि का पुनर्गठन किया गया।