सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में सामूहिक बलात्कार के आरोपित ने महिला थाना में सोमवार की रात आत्मसमर्पण किया है। महिला थाना की थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने मंगलवार की सुबह 11 बजे इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह आरोपित इस मामले का चौथा नामजद अभियुक्त था।