खरगोन की पॉश ऑफिसर कॉलोनी में कृषि उपसंचालक शिवसिंह राजपूत और भू-अभिलेख अधीक्षक (एसएलआर) खुमानसिंह चौहान के सरकारी आवासों में चोरी हो गई। चोरों ने शनिवार या रविवार रात को वारदात को अंजाम दिया। कृषि उपसंचालक शिवसिंह राजपूत सोमवार सुबह 10 बजे भोपाल से लौटने पर चोरी का पता चला।