ग्राम गवला में चल रही सायंकालीन प्रज्ञा पुराण कथा के चौथे दिन गुरुवार सुबह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में गांव के 55 से अधिक दंपति जोड़ों ने आहुतियां डालकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर 10 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार तथा एक बालक का मुंडन संस्कार यज्ञाचार्यों द्वारा विधिविधान से संपन्न कराया गया। कथावाचक रामलाल पटेल ने गायत्री