गोहपारु: मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करते एक ट्रक को गोहपारू पुलिस ने खन्नौधी गांव से पकड़ा
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने गुरुवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस खन्नौधी गांव पहुंची और ट्रक को जप्त कर 34 नग मवेशी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक शाहनवाज अहमद के द्वारा अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा था,पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।