सहारनपुर: विनय विहार कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दो युवकों पर लाठियों से किया हमला, CCTV में कैद
सदर थाना क्षेत्र के विनय विहार कॉलोनी में सोमवार शाम 5:00 बजे दर्जनों नकाबपोश युवकों ने खूब हंगामा मचाया। उन्होंने हवाई फायरिंग की और लाठियां, डंडे व तेज धारदार हथियारों से दो युवकों पर निर्मम हमला बोला। पीड़ित दुकान के अंदर थे, जहां लगे सीसीटीवी कैमरों ने सारी वारदात रिकॉर्ड कर ली। हमलावरों ने कॉलोनी में दहशत फैला दी, जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।