हसेरा गाँव में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और सहजन का पौधा भेंट किया।