मथुरा: एम.वी.डी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री, स्कूल प्रबंधक ने की फ्री एडमिशन की घोषणा
कान्हा की नगरी मथुरा के महोली रोड स्थित एम.वी.डी. पब्लिक स्कूल का 26वां वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस गौरवशाली उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने की।समारोह में जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ब्रज की संस्कृति और देशभक्ति की रंगारंग छटा