मथुरा: कान्हा की नगरी में निकली भव्य शिव बारात, भूत-प्रेतों संग जमकर नाचे महादेव
कान्हा की नगरी में निकली भव्य शिव बारात,भूत-प्रेतों संग जमकर नाचे महादेव धर्मनगरी मथुरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक बरात ऐसी निकली, जिसके बरातियों को देखकर लोग हैरान दिखे। श्मशान की राख से सजे बराती, भूत प्रेत की वेशभूषा में नाचते गाते और झूमते हुए नजर आए उधर भोले की बारात में शामिल होने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु भी पहुंचे और जमकर नाचे गाए