चायल: करन चौराहा पर बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल, रविवार को मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
सरायअकिल थाना क्षेत्र के परभा पर गांव निवासी विजय कूमार ने बताया कि पांच मई को वह अपने पिता राजबहादर के साथ सरायअकिल जा रहा था। करन चौराह के पास दूसरी बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता का पैर टूट गया और विजय को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है