हिलसा: मालगाड़ी के नीचे से गुजर रही महिला हुई घायल, हिलसा रेलवे स्टेशन पर फिर उठी फुटओवर ब्रिज की मांग
Hilsa, Nalanda | Apr 17, 2026 हिलसा रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर हुई, जब मालगाड़ी के नीचे से गुजरने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वर्षों से लंबित पैदल पुल (फुटओवर ब्रिज) की मांग फिर तेज हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवनगर मोहल्ला निवासी उमेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सरिता