इटखोरी: कृषकों को नई तकनीकों से जोड़ने पर जोर, उपायुक्त ने दिए निर्देश
समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर बल दिया। वर्ष 2025-26 के अंतर्राज्यीय, राज्यस्तरीय व जिलास्तरीय प्रशिक्षण, परिभ्रमण और प्रत्यक्