बीना: हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में मिले पांच मासूम बच्चे, जीआरपी जवान ने बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा
Bina, Sagar | May 2, 2026 बीना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हॉलीडे स्पेशल ट्रेन रुकी। चाइल्ड हेल्पलाइन भोपाल से जीआरपी को सूचना मिली थी कि ट्रेन में पांच छोटे बच्चे बिना किसी अभिभावक के यात्रा कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। ओर बच्चों को लोगों की मदद से ट्रेन से उतार कर जीआरपी थाने ले जाया गया।