जशपुर: हेलमेट जागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीआईजी-एसएसपी के नेतृत्व में बगीचा में निकली विशाल बाइक रैली
बगीचा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को विशाल हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह के नेतृत्व में निकली इस रैली में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।