जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर पुरानी गोदाम गांव निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एआई तकनीक से बनाई गई आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में युवक कभी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहा था तो कभी पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में गलत संदेश फैल रहा था