सिंघवारा: करहटिया मोड़ से 630 लीटर नेपाली शराब जब्त, अवैध कारोबार पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा,मब्बी थाना की कार्रवाई
दरभंगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मब्बी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, मब्बी थाना क्षेत्र के करहटिया मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने कुल 630 लीटर नेपाली देशी सौरभ शराब बरामद की है।