हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में फास्ट फूड विक्रेता की हार्ट अटैक से हुई मौत
बुधवार को तड़के अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद अचेत हुए फास्ट फूड कारोबारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। कस्बे के लखनापुरवा निवासी देवराज वर्मा 40 वर्ष का कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में फास्ट फूड बेचने का कारोबार था।