मंझनपुर: कौशाम्बी में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 2.19 लाख नाम हटे; 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां, मंझनपुर में डीएम ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कर लिया गया है। इस क्रम में 04 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक बीएलओ द्वारा किए गए गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण के दौरान जनपद में 2,19,698 मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया।