बेरमो: बोकारो थर्मल फिर फटी ऐश पॉन्ड की पाइपलाइन, कोनार नदी में बहा छाई युक्त पानी, घर में घुसा ऐश स्लरी
Bermo, Bokaro | Jun 28, 2026 बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में डीवीसी की ऐश पॉन्ड पाइपलाइन तेज आवाज के साथ फट गई। हादसे के बाद अत्यधिक दबाव के साथ निकली ऐश स्लरी नाले से होते हुए सीधे कोनार नदी में बह गई, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो गया।शनिवार रविवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया की स्थानीय मुर्गी फार्म के पास दिनेश यादव एवं राकेश यादव के खटाल के समीप चार नंबर पाइपलाइन फटी।