बारुन: बारुण में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
“मेरा युवा भारत, औरंगाबाद” के तत्वावधान में बारुण प्रखंड के एक निजी संस्थान में “लौह पुरुष युवा मंच” द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संविधान शपथ, संगोष्ठी एवं मौखिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न युवा मंडलों से सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।