सोहागपुर: मुडना नदी में एक व्यक्ति का मिला शव मामले पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग किया कायम
शहडोल सोमवार को लगभग 4:15 बजे कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव मुडना नदी में मिला है, मामले पर पुलिस ने जांच उपरांत मर्ग कायम कर लिया है,और शव को जिला चिकित्सालय परिसर में बने पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।