फुलवारी: जानीपुर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और इनोवा की टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल
Phulwari, Patna | Apr 28, 2026 फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र में पटना-औरंगाबाद NH-139 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार की सुबह नकटी भवानी के पास स्कॉर्पियो और इनोवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि इनोवा में सवार लोग शादी समारोह से पटना से लौट रहे थे. जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।