पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में अरनोटा पुल के पास सड़क किनारे एक विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।