रायगढ़: 4 महीने बाद खुला रायगढ़ शहीद भगत सिंह सेतु,नए अंडरपास का काम अंतिम चरण में।
आपको बता दे कि रायगढ़ का शहीद भगत सिंह पुल (केलो नदी पर) रिंग रोड निर्माण के कारण लगभग चार महीने (तीन महीने से अधिक समय) बंद रहने के बाद यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है। पुल खुलने से कलेक्टोरेट और मिनी माता चौक के बीच का सफर आसान हो गया है और अस्थायी मार्ग बंद कर दिया गया है।