बालाघाट: बरखेड़ा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज
जिले के ग्राम पंचायत बटुआ अंतर्गत ग्राम बसेगांव के बरखेड़ा में इन दिनों भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं और हालात यह हैं कि ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और विकराल होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का बुधवार लगभग प्रात