मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी चेकपोस्ट पर एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
पलामू पुलिस ने चियांकी चेकपोस्ट पर नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह राउंड का देशी रिवॉल्वर (सिक्सर) तथा एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।