कांके: कांके स्थित एक बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर मिली गोली मारने की धमकी, थाने में दर्ज हुई शिकायत
Kanke, Ranchi | Jul 16, 2024 कांके स्थित एक बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है। इस मामले को लेकर बैंक्वेट हॉल के मैनेजर ने कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि बीती रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा मोहर्रम का चंदा दो। साथ ही कहा कि चंदा नहीं देना बहुत भारी पड़ेगा।